सफलता मिलेगी जरूर | आत्मचिंतन के सूत्र | Sudhanshu Ji Maharaj

सफलता मिलेगी जरूर | आत्मचिंतन के सूत्र | Sudhanshu Ji Maharaj

सफलता मिलेगी जरूर

सफलता मिलेगी जरूर

सफलता मिलेगी जरूर

सफलता कभी भी अनायास नहीं आती! जो सफलता अचानक मिलती है वो उसी तरह अचानक चली भी जाती है। लगातार चरणबद्ध पद्दति से लक्ष्य की तरफ जो लोग कदम बढ़ाते रहते हैं उनके जीवन में सफलता आती है।

लगातार लगातार मेहनत करते रहो भले ही कछुए की तरह चलो लेकिन लगातार चलो, आप जरूर सफल होंगे!  इसलिए हारो नहीं, थको नहीं, रोज मेहनत करो, कृपा जरूर होगी!

अपने संकल्प दृढ करें

स्वयं से बात किया करें! स्वयं को आत्मसुधार के लिए प्रेरित करें। अपने संकल्प दृढ करें! उत्साह के साथ चलिए! कोई ऐसी चीज नहीं दुनिया में जो आप नहीं कर सकते! हर चीज़ आप कर सकते हैं बस अपना मन मजबूत करें! बीच में हार मत मान जाना किसी की आलोचना और निंदा से घबरा मत जाना! दुनिया निंदा करती रह जाएगी लेकिन आप अपना काम करके दिखाइए!

आपका काम बोलना चाहिए जबां नहीं बोलनी चाहिए, आपका काम राज करेगा! अपनी नाकामियों की समीक्षा भी करनी चाहिए कि गलतियां कहाँ हुईं! जो लोग अपने अंदर सुधार नहीं लाते वो पीछे रह जाते हैं लेकिन सुधार के चक्कर में पीछे ही पीछे देखते रह जाएं और आगे न बढ़ें वो भी गलत है।

अपने अंदर सुधार लाओ

आगे जाना है तो आगे देखते रहिये लेकिन पीछे का इतना ध्यान रख लेना कि जिन गलत आदतों ने आपकी राह पहले रोकी थी वही गलत आदतें कहीं फिर से आकर आपका रास्ता न रोक लें आपका काम न खराब कर दें।

एक अच्छा समझदार आदमी अपनी कार्यशैली में अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार करता है और नासमझ आदमी वही गलती बार बार दोहराता रहेगा वैसे ही चलता रहेगा जैसे अब तक चला है।

अगर आप वैसे ही चलते रहोगे तो गोल गोल घूमते रहोगे! चलोगे बहुत लेकिन पहुंचोगे कहीं नहीं। अपने अंदर सुधार लाओ! जीवन में पीछे मुड़कर देखो, समझो, और आगे जाने के लिए अपनी गलतियों में सुधार लाकर आगे बढ़ो सफलता मिलेगी जरूर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *