प्रार्थना | Prayer | हे प्यारे प्रभु हमारी भक्ति निरंतर बढ़ती रहे!| Sudhanshu Ji Maharaj

प्रार्थना | Prayer | हे प्यारे प्रभु हमारी भक्ति निरंतर बढ़ती रहे!| Sudhanshu Ji Maharaj

प्रार्थना

प्रार्थना

हे प्यारे प्रभु हमारी भक्ति निरंतर बढ़ती रहे! हे जगत के आधार!हे ब्रह्मा! हे विष्णु! हे परमसत्ता शिव! आप हम पर अनंत-अनंत कृपा बरसाते हो! हम पात्र हो या ना हो,तब भी आप अपनी कृपा और दया करते है। हे प्यारे देव!हमारे समस्त दोषों को दूर कीजिए,हमे सद्बुद्धि,सुमति दीजिए। हमें सन्मार्ग दिखाइए! हम सदैव अपनी भक्ति को निरंतर बढ़ाते हुए आपके श्रीचरणों के प्रति सदा ध्यान लगाये रहे! हे प्रभु!हमारी श्रद्धा,हमारी भक्ति निरंतर बढ़ती रहे,हमारी लगन दृढ होती जाये! हमारे विश्वास में सदा अभिवृद्धि हो! हमारे ह्रदय में सदैव अपनी ज्योति बसायें,हमारी आत्मा को आलोकित करें! हे प्यारे देव!हम सभी भक्तों का निवेदन है कि इस असार संसार में,इस उलझन भरे जीवन के पथ पर हम सुगमता से चलते हुए अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकें! हे प्रभु! हमें आशीर्वाद दो! हमें उलझनों से पार होने कि सद्बुद्धि प्रदान करे!जीवन के टेढ़े-मेढ़े और उलझनों से युक्त मार्गो पर हमारा मन संतुलित बना रहे और हमारी हिम्मत कभी न टूटे! हे प्यारे देव! हमारा हर दिन शुभ दिन बन जाये,हर कर्म शुभकर्म बन जाये! हमारा अंतःकरण पवित्र हो,हमारा जीवन खुशियों और आनंद से भरपूर हो जाये!

ॐ शांति!शांति!शांति ॐ!

सादर हरि ॐ जी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *