हे प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें | Prayer | Sudhanshu Ji Maharaj

हे प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें | Prayer | Sudhanshu Ji Maharaj

हे प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें

हे प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें

हे प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें

माथे को ढीला छोड़िये परमात्मा की करुणा को अनुभव कीजिए भगवान के संकट मोचक रूप को याद कीजिए! कब-कब कहा-कहा कैसे सहारा देकर आपको सुरक्षित किया! और आप पर अपनी करुणा, प्रेम बरसाई उस रूप को ध्यान में ले आइए!

ध्यान में लाइए परमात्मा के पतित पावन रूप को जिस रूप में वो हमारी सारी गलतियों को जानने के बाद भी हमें क्षमा करके गले लगाते हैं! और अपना प्रेम हमारे ऊपर बरसाते हैं!

प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें

भगवान के दाता दीन दयाल रूप को याद कीजिए! कि हम भले ही पात्र न हो तब भी वो हमें देता है इस रूप में देता है कि हमें देते हुए के हाथ नहीं दिखाई देते पर झोली भरी हुई जरूर दिखाई देती है!

उस सब रूप को ध्यान में लाकर मन मन में भगवान को प्रणाम कीजिए! और उसके प्रति अपने धन्यवाद के भाव में अहो भाव से उसका शुक्राना कीजिए धन्यवाद कीजिए!

मैं आभारी हूं भगवान कृतग्य हूं आपकी अनंत-अनंत दयाओं के लिए आपको दन्डवत प्रणाम करता हूं प्यारे ईश्वर माता पिता बंधू सखा तु ही है!अपनी कृपा हमेशा अपने बच्चे पर बनाए रखना आपका हाथ मेरे सिर पर हमेशा बना रहे यही विनती है प्रभु ऐसा भाव लेकर भगवान का गुणगान कीजिए! हे प्रभु अपना प्रेम हमारे ऊपर हमेशा बरसाते रहें

प्रार्थना, Prayer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *