हे प्रभु सभी का कल्याण हो, सब सुखी व निरोग हों यही प्रार्थना है | Prayer | Sudhanshu Ji Maharaj

हे प्रभु सभी का कल्याण हो, सब सुखी व निरोग हों यही प्रार्थना है | Prayer | Sudhanshu Ji Maharaj

हे प्रभु सभी का कल्याण हो, सब सुखी व निरोग हों यही प्रार्थना है

हे प्रभु सभी का कल्याण हो, सब सुखी व निरोग हों यही प्रार्थना है

हे प्रभु सभी का कल्याण हो, सब सुखी व निरोग हों यही प्रार्थना है

दोनों हाथ जोड़ लीजिए सभी लोग और बहुत प्रेम से शांति से अपनी आंखें बंद कर लीजिए! भगवान से प्रार्थना करिए प्यारे प्रभु हमारे द्वारा शुभ कार्य हो अशुभ नहीं हमारे मन में उठने वाले विचार शुभ हो! अशुभ नहीं अपनी अक्ल से बुद्धि से अच्छे निर्णय करें! बुरे नहीं!  इन हाथों से शुभ कर्म कर सकें अशुभ कर्म नहीं ये पांव चलें तो शुभ मार्ग में अशुभ मार्ग में नहीं.

हमारा घर परिवार पवित्रता से, धर्म से, भक्ति से भरा रहे सबका कल्याण हो! हम अपने पूर्वजों का मान रख सकें और हमारे कुल का नाम संसार में रहे!

भगवान से प्रार्थना करिए

हमारी संतति हमारी पीढ़ियां इस धरती पर धर्म को फैला सकें पवित्र कार्य कर सकें हम अपने राष्ट्र के लिए अपने धर्म के लिए वफादार सैनिक बनकर रहें!

मानवता के लिए पवित्र कार्य कर सकें! भगवान जो आपके दर पर आज आ कर बैठे हुए हैं कोई खाली न जाए सबकी कुछ भी कामना हो इनकी झोली में सुख शाति और अपनी कृपा जरुर डालना और अपनी भक्ति का दान देना गुरुजनों के प्रति इनकी श्रद्धा निष्ठा बनी रहे! धर्म के प्रति वफादार बने रहें!

सभी का कल्याण हों, सबका सौभाग्य बढ़े सब सुखी हो निरोग हों सबके घर में खुशहाली हो आशीर्वाद दो प्रभु!

ॐ शान्ति: शान्ति शान्ति: ॐ

प्रार्थना, Prayer , Sudhanshu Ji Maharaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *