दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना करेंगे हे कृपानिधान सबको निहाल कीजिए | Prayer | Sudhanshu Ji Maharaj

दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना करेंगे हे कृपानिधान सबको निहाल कीजिए | Prayer | Sudhanshu Ji Maharaj

दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना करेंगे हे कृपानिधान सबको निहाल कीजिए

दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना करेंगे हे कृपानिधान सबको निहाल कीजिए

दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना करेंगे हे कृपानिधान सबको निहाल कीजिए

दोनों हाथ जोड़ लीजिए सभी और आंखें बंद कर लें। प्रार्थना करेंगे सभी! हे दयानिधान, कृपानिधान परमेश्वर। हम सभी आपके बालक बालिकाएं आपके दर पर आकर श्रद्धा भरा प्रणाम आपके चरणों में अर्पित करते हैं।

भगवान हम नहीं जानते आने वाले समय में हमारे जीवन में कितना सुख है, कितना दुख है, कितने आंसू, कितनी मुस्कान। लेकिन जिस पर आपकी कृपा की छाया रहती है, जिस पर आपका आशीर्वाद रहता है,वो किसी भी स्थिति में आपने आपको संतुलित रखता है, न गिरता न टूटता, आगे बढ़ता जाता है और उसको संभालने वाले आपके हाथ सदैव उसकी रक्षा करते हैं।

यही प्रार्थना है स्वीकार हो

हे प्रभु इसलिए हमने आपका सहारा लिया है, आपके नाम का सहारा लिया है। हमें अपनी भक्ति का दान दीजिए। हमारी जिव्हा पर आपका नाम बसे, हमारा नियम अखंड नियम बन जाए। हम संसार में भी अपने दायित्वों को जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर सकें। हमारा लोक भी सुधरे परलोक भी सुधरे।

आपके दर पर आया कोई भी व्यक्ति खाली न जाए।भगवान सब पर आशीर्वाद दीजिए, सबको निहाल कीजिए, मालामाल कीजिए।
यही विनती है यही प्रार्थना है स्वीकार हो।

ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॐ

1 Comment

  1. Sneha pathak says:

    Koti naman guru ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *